ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बेगूसराय में डबल मर्डर: पूर्व सरपंच की बेटी को ड्राइवर से था प्यार, बाप ने ले ली दोनों की जान

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दीपावली की रात प्रेम प्रसंग में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व सरपंच पति ने घर से बुलाकर अपने ड्राइवर और बेटी

बेगूसराय में डबल मर्डर: पूर्व सरपंच की बेटी को ड्राइवर से था प्यार, बाप ने ले ली दोनों की जान
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दीपावली की रात प्रेम प्रसंग में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व सरपंच पति ने घर से बुलाकर अपने ड्राइवर और बेटी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस घटना के बाद लड़के के परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच 31 जाम कर दिया है। 




घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखों राजापुर डुमरी चौक की है। बताया जाता है कि लाखों पंचायत के पूर्व सरपंच कारेलाल राय के यहां चालक के रूप में काम कर रहा नुनु बाबू पासवान का प्रेम प्रसंग उसकी बेटी रूपम से चल रहा था। चालक नंदलाल पासवान के परिजनों का आरोप है कि पूर्व सरपंच पति कारेलाल राय दीपावली की रात अपने सहयोगियों के साथ घर पर पहुंचा और चालक नुनुबाबू पासवान को बुलाकर ले गया और उसकी और उसने अपनी बेटी दोनों की हत्या कर दी और दोनों शव को  रेलवे लाइन पर फेंक दिया। 




मृतक पूर्व सरपंच के यहां पिछले 2 साल से काम कर रहा था, लेकिन 1 हफ्ते से उसने काम छोड़ दिया था। इस दौरान चालक नुनुबाबु पासवान का पूर्व सरपंच की बेटी रूपम कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी घरवालों को भी मिल गई थी। प्रेम प्रसंग से नाराज पूर्व सरपंच अपने सहयोगियों के साथ दीपावली की रात चालक को उसके घर से बुलाया और फिर लड़का और लड़की दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। फिलहाल स्थानीय लोग एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

टैग्स