ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बेगूसराय में डबल मर्डर : गिट्टी कारोबारी और उसके ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में तनाव

BEGUSARAI : जिले में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर से बेगूसराय को दहला दिया है। बेगूसराय में डबल मर्डर की घटना को अपराधियों ने

बेगूसराय में डबल मर्डर : गिट्टी कारोबारी और उसके ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में तनाव
Editor
2 मिनट

BEGUSARAI : जिले में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर से बेगूसराय को दहला दिया है। बेगूसराय में डबल मर्डर की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। एक गिट्टी कारोबारी और उसके ड्राइवर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 


घटना गुरुवार की देर शाम की है। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा बभंगामा लाइब्रेरी के पास अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान पहसारा के रहने वाले राजकिशोर सिंह उर्फ खोपड़ी सिंह का बेटे गुड्डू कुमार और बनई महतो का बेटे बबलू महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुड्डू जब अपने दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी में था तभी अपराधियों ने उसे गोली मारी। इस घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी तभी दूसरी तरफ ड्राइवर का काम कर वाले बबलू को घर से खींच कर अपराधियों ने पहले उसकी पिटायी की और फिर उसकी हत्या कर दी।  


इस डबल मर्डर के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि पहली घटना के बाद काफी तादाद में पुलिस बल गांव में मौजूद थी उसके बावजूद अपराधियों ने बबलू महतो की हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद पूरे इलाके में तनाव है। जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति नियंत्रण करने में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra

FirstBihar संवाददाता