ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बेगूसराय में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने क्लिनिक में घुसकर मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक आयुर्वेद के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डॉ. क्रांति सिंह के रूप में हुई

बेगूसराय में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने क्लिनिक में घुसकर मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक आयुर्वेद के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डॉ. क्रांति सिंह के रूप में हुई है जो सीहमा गांव में अपना क्लिनिक चलाते थे। हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है इस बार अपराधियों ने एक आयुर्वेद के डॉक्टर को निशाना बनाया है। दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने डॉक्टर क्रांति सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर क्रांति सिंह को गोली मार दी। 


गोली लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने डॉक्टर क्रांति सिंह को गोली क्यों मारी? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आशंका यह भी जतायी जा रही है आपसी रंजिश में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।