ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में छात्र की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार ने ही ले ली जान

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद आसपास के इला

बेगूसराय में छात्र की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार ने ही ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेमरा गांव की है.


मृतक की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के हरेरामपुर निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि गोलू कुमार बेगूसराय में रहकर पढ़ाई करता था. आज भी वह अपने घर में था उसी दौरान अपने रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी से गुस्से में रिश्तेदार ने गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जैसे ही दौड़े वैसे ही आरोपी मौके से फरार हो गया.


वहां पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ गोलू कुमार को गिरा पड़ा देखा तो उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया जहां उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता