ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में छात्र की गोली मारकर हत्या, लाश को घर में फेंका

BEGUSARAI: एक ओर बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वही आपराधिक घटनाएं भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने ए

बेगूसराय में छात्र की गोली मारकर हत्या, लाश को घर में फेंका
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: एक ओर बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है वही आपराधिक घटनाएं भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शव को मृतक के घर में फेंक दिया। घटना चेरिया वरियारपुर थाना क्षेत्र के औरैया की है। जहां 21 वर्षीय सुभाष यादव की अपराधियों ने हत्या कर दी। 


मृतक सुभाष के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद जब वे थक हारकर घर पहुंचे तब बेटे की लाश को घर में पाया। मृतक के पिता ने बताया कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को घर में फेंक दिया है। मृतक जीडी कॉलेज पार्ट टू का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता