ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार : चाचा ने किया रिश्ते को कलंकित, प्रेमजाल में फंसाकर भतीजी की हत्या की, फिर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंका

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है जहाँ प्रेम प्रसंग में एक शख्स ने नाबालिग भतीजी का गला दबाकर न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसके शव को लबालब पानी से भरे रेलवे कटिंग की एक बड़े गड्ढे म

बिहार : चाचा ने किया रिश्ते को कलंकित, प्रेमजाल में फंसाकर भतीजी की हत्या की, फिर शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से है जहाँ प्रेम प्रसंग में एक शख्स ने नाबालिग भतीजी का गला दबाकर न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि उसके शव को लबालब पानी से भरे रेलवे कटिंग की एक बड़े गड्ढे में फेंक दिया. चार दिनों से लापता लड़की की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फ़ैल गई है. घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके बताई जा रही है. 


बताया जा रहा है कि पूजा जौहरीलाल उच्च विद्यालय साहेबपुर कमाल विद्यालय में दसवीं वर्ग की छात्रा थी और बीते साल बोर्ड की परीक्षा में असफल हो गई थी. वह पुनः परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिजनों ने बताया कि उसके चचेरे चाचा ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और आरोपी ने सिर्फ रिश्ते को तार तार किया बल्कि विश्वास में लेकर उसे अंधेरी रात में घर से दूर बुलाकर उसके गले में शॉल से फँसरी लगाकर उसकी हत्या भी कर दी. शव को साहेबपुर कमाल स्टेशन के निकट पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया.


काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर अगले दिन पीड़ित परिजनों ने थाने में लापता होने की सूचना दी थी. मृतका की चाची रानी देवी ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी और उसके पहले ही यह हत्या जैसी घटना हुई है. बताया जाता है कि मृतिका के पिता प्रदेश में रहकर मजदूरी करता और घटना की सूचना पाकर वह ट्रेन पकड़ कर बेगूसराय के लिए रवाना हो चुका है. वहीं मौत होने की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. फिलहाल आरोपी पूरे परिवार सहित  घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता