ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में एक स्टूडेंट की मौत

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में स्टूडेंट की मौत हो गई है. अज्ञात वाहन ने दो छात्रों को रौंद दिया है, जिसमें स

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में एक स्टूडेंट की मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में स्टूडेंट की मौत हो गई है. अज्ञात वाहन ने दो छात्रों को रौंद दिया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है. जहां रानी विश्वकर्मा आरा मिल के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार 2 छात्र को रौंद दिया, जिसमें से एक छात्र की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक छात्र की पहचान आनंद शाह के 18 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है.


इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक राजीव कुमार अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर एसएन आर चमथा से 12वीं के टेस्ट परीक्षा देकर अपने घर वापस आ रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे राजीव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता