ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बेगूसराय में भीड़ का शिकार हुए बाइक चोर, ग्रामीणों ने दो चोरों को जमकर पीटा

BEGUSARAI : भीड़तंत्र का गुस्सा एक बार फिर से देखने को मिला है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दो बाइक चोर भीड़ के गुस्से का शिकार हो गए. दो बाइक चोरों को पक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : भीड़तंत्र का गुस्सा एक बार फिर से देखने को मिला है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां दो बाइक चोर भीड़ के गुस्से का शिकार हो गए. दो बाइक चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. जैसे-तैसे कर पुलिस ने चोरों की जान बचाई. पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. बन्दुआर ढाला के पास दो बाइक चोरों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक बन्दुआर ढाला के पास एक बाइक खड़ी थी. इस दौरान दो चोर बाइक चुराकर भागने लगे. चोरों को भागने के दौरान वहां लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी. 


चोरों की पिटाई की सूचना मिलते ही फौरन मुफ्फसिल थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों को भीड़ की चंगुल से आजाद कराया. फिलहाल पुलिस ने दोनों को कस्टडी में ले लिया है. दोनों ही चोरों से पूछताछ चल रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता