ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बेगूसराय : पिता से चल रहा था संपत्ति को लेकर विवाद, बेटे ने मर्डर का बना दिया प्लान

BEGUSARAI : बेगूसराय में संपत्ति के विवाद में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की प्लानिंग बना ली. जिसके लिए समय भी तय कर लिया गया और अपराधियों ने सही जगह पहुंच कर पिता को गोली भी मार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में संपत्ति के विवाद में बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की प्लानिंग बना ली. जिसके लिए समय भी तय कर लिया गया और अपराधियों ने सही जगह पहुंच कर पिता को गोली भी मार दी. लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसकी तत्परता घायल की जान बच गई है.

घायल की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के कामाथान निवासी महेश्वर शर्मा के रूप में किया गया है. बताया जा रहा है कि महेश्वर शर्मा का अपने पुत्र पवन शर्मा एवं ललित शर्मा से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. इसी क्रम में दोनों बेटों ने अपने पिता पर केस कर रखा है.

उसी केस की सुनवाई के लिए महेश्वर शर्मा अपने बाइक से बेगूसराय कोर्ट आ रहे थे, तभी नावकोठी थाना क्षेत्र के चमरडीहा के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर है. घायल ने पुलिस को बताया कि जिस समय वह निकल रहे थे, उस समय गोली मारने वाला अपराधी उनके बेटे से बात कर रहा था. उसके बाद दोनों अपराधियों ने पीछा कर मंझौल-बखरी पथ के चमरडीहा के पास गोली मार दी. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता