ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को इलाज के लिए निजी नर्सि

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को गोली मार दी है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना नगर थाना के सर्वोदय नगर मोहल्ले की है। बताया जाता है कि पेटी कांट्रेक्टर का काम करने वाले केशव कुमार अपने घर के पास दुकान पर खड़ा था तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो गोली केशव कुमार को लगी है। गंभीर हालत में केशव कुमार को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर छानबीन शुरू की गयी।  ठेकेदार को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। केशव को गोली किस वजह से मारी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सरेशाम भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  बेगूसराय में लगातार अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रही है।