ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

बेगूसराय में BA की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है जहां BA के स्टूडेंट ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर दी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के

बेगूसराय में BA की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से सामने आ रही है जहां BA के स्टूडेंट ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर दी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.


घटना लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले की है. मृतका की पहचान खगड़िया जिला के गंगौर थाना अंतर्गत  बेला सिमरी वार्ड संख्या 12 निवासी फुलतुन कुमार महतों की लगभग 22 वर्षीय पुत्री छात्रा शबनम कुमारी रूप में की गई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शबनम कुमारी लोहिया नगर में डेरा लेकर अकेले रह कर पढ़ाई करती थी और ग्रेजुएशन फाइनल इयर की पढ़ाई करने के साथ-साथ कंपटीशन की भी तैयारी यही रह कर रही थी. 


बताया जाता है कि घटना के दिन सुबह शबनम कुमारी के मकान मालिक ने जब उसे सुबह से नहीं देखा तो उसे कमरे के बाहर से आवाज़ लगाई. काफी देर तक आवाज़ लगाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. मौके पर परिजनों ने पहुंच कर इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को दी. परिजनों के सामने पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटकी हुई शबनम कुमारी की लाश पुलिस बरामद की गई.


फिलहाल लोहिया नगर थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस वाले आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं. 


इधर मृतका के पिता ने बताया कि घटना के एक दिन पहले जब शबनम से बात हुई थी तो सब कुछ ठीक ठाक था. परिजनों ने यह भी कहा कि शबनम के आत्महत्या करने का कारण समझ नहीं आ रहा है. फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें