ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बेगूसराय में अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, स्थिति गंभीर

BEGUSARAI : बेगूसराय में नए साल का आगाज होते ही अपराधियों का तांडव शुरू हो चुका है जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेआम दिनदहाड़े एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया है. घटना नगर थाना क्ष

बेगूसराय में अपराधियों ने छात्र को मारी गोली, स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में नए साल का आगाज होते ही अपराधियों का तांडव शुरू हो चुका है जहां बेखौफ अपराधियों ने सरेआम दिनदहाड़े एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर बीएम हॉस्पिटल रोड के गली के पास की है. घायल छात्र की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 निवासी अरुण मिश्रा के 14 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि हर्ष कुमार अपने साथी के साथ बीएम हॉस्पिटल के रोड के गली से जा रहा था. उसी दौरान कुछ अपराधी आपस में लड़ रहे थे. दोनों अपराधियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी से नाराज कुछ अपराधियों ने दूसरे अपराधी पर गोली चला दी. रास्ते से जा रहे हर्ष कुमार को गोली लग गई. गोली लगने से हर्ष कुमार वहीं पर बेहोश होकर गिर गया. वही गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने वहां दौड़ा तो दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए.


घायल हर्ष को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दोनों अपराधी आपस में क्यों लड़ रहे थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता