ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती

BEGUSARAI: बेगूसराय में शाम ढलते ही बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद खून से लथपथ घायल युवक को

बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में शाम ढलते ही बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद खून से लथपथ घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर चौक के पास एनएच 31 की है। 


घायल युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल निवासी स्वर्गीय लालबाबू चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र मिठ्ठू के रुप में हुई है। बताया जाता है कि युवक को गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गये। घायल युवक के भाई मिथिलेश ने बताया कि दिल्ली से फोन आया कि मिट्ठू को किसी ने गोली मार दिया है। 


घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में वो अस्पताल पहुंचा तो देखा मिट्ठू को गर्दन में गोली लगी हुई है। उन्होंने बताया कि मिट्ठू हलवाई का काम करता है। इधर घटना की सूचना मिलते हैं सिंघौल थाना अध्यक्ष अमित कुमार भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायल युवक से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।