ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेगूसराय में 'क्राइम टाइम शो' जारी, वकील के घर पर अपराधियों ने बोला हमला, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

BEGUSARAI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. पिछले दो-चार दिनों से लगातार जिले में गोलीबारी की घटनाएं सामने आ

बेगूसराय में 'क्राइम टाइम शो' जारी, वकील के घर पर अपराधियों ने बोला हमला, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक़्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. पिछले दो-चार दिनों से लगातार जिले में गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं. अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर चुके हैं. ताजा मामला जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां 20 से 25 के संख्या में आये अज्ञात अपराधियों ने एक वकील के घर पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है.


वारदात बेगूसराय शहर के टाउन थाना इलाके की है. जहां जेल गेट एनएच 31 के पास अचानक से 20 से 25 के संख्या में आये अज्ञात अपराधियों ने एक वकील के घर पर धावा बोला. इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. बताया जा रहा है कि घर के शीशे को अपराधियों ने चकनाचूर कर दिया है. वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिल रही है.


बताया जाता है कि अधिवक्ता सुबोध कुमार अपने घर पर था उसी दरमियान 20 से 25 अज्ञात अपराधियों ने उनके घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग से सभी परिवार बाल-बाल बच गए.


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर का खिड़की एवं गाड़ी को भी अपराधियों ने तोड़फोड़ किया.घटना के बाद पूरे परिवार दहशत का माहौल में है.फिलहाल नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता