ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में अपराधियों का कहर, लूटपाट के दौरान एक शख्स को मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में कोरोना महामारी में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जिले के लाखो थाना क्षेत्र की है, जहां लूटपाट के दौरान अपराध

बेगूसराय में अपराधियों का कहर, लूटपाट के दौरान एक शख्स को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में कोरोना महामारी में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जिले के लाखो थाना क्षेत्र की है, जहां लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र की है, जहां इनियार ढाला के पास बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. लूटपाट की घटना के दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान रजौरा वार्ड नंबर 11 निवासी उमेश राय का लगभग 24 वर्षीय पूत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है.


पीड़ित उमेश राय ने बताया कि वह अपने फुआ को अस्पताल से ईलाज करवा कर इनियार घर पहुंचकर वापस अस्पताल आ रहा था. उसी दरमियान इनियार ढाला के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पहले बाइक की चाभी छिनने की कोशिश की लेकिन जब इसने विरोध किया तो उस पर ताबड़तोड़ तीन गोली चला दी. जिसमे दो गोली किसी तरह अपने आपको बचा लिया लेकिन तीसरी गोली उसके दाहिने हाथ में लगी. जिससे वह घायल हो कर जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया. तभी बदमाश उसकी बाइक छीनते हुए मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए.


गोली लगने से युवक बेहोश होकर गिरा पड़ा हुआ था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाने के पुलिस को दी.  मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. फिलहाल लाखो थाने की पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता