ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेगूसराय में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. अपराधियों ने एक बड़ी बड़ी घटना को अंजाम द

बेगूसराय में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. अपराधियों ने एक बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दिया है. देर रात भी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेगूसराय जिले के घटना सिंघौल थाना इलाके की है, जहां डुमरी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जमाल उद्दीन के पुत्र मोहम्मद फैयाज के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि मोहम्मद फैयाज घर के पास ही टहल रहा था इसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर घर वालों ने दौड़ा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया. वहीं मोहम्मद फैयाज खून से लथपथ होकर वहीं पर बेहोश होकर गिर गया और परिजनों ने उसे आनन-फानन में उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


फिलहाल इस घटना की जानकारी सिंघौल थाने पुलिस को दी मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है. देर शाम भी अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां बैंक में घुसकर बैंक कर्मी को बंधक बनाकर हथियार के बल पर 6 लाख 75 लूट की घटना को अंजाम दिया था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता