ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बेगूसराय में आम का रखवाली करने वाले को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार आम के बगीचे की रखवाली करने वाले अधेड़ को

बेगूसराय में आम का रखवाली करने वाले को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराधी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार  आम के बगीचे की रखवाली करने वाले अधेड़ को बदमाशों ने गोली मारी है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है। 


बताया जाता है कि मंझौल पंचायत-चार सिउरी स्थित बांध के समीप डेरा पर सोए हुए अधेड़ को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान मंझौल पंचायत-चार वार्ड संख्या 12 निवासी 55 वर्षीय विष्णुदेव ठाकुर उर्फ बीसो ठाकुर के रूप में हुई।


 परिजनों ने घायल को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के बांध के पास डेरा पर आम के बगीचे में बीसो ठाकुर सोए हुए थे। 


तभी अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बदमाशों ने गोली क्यों मारी है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता