ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

कुख्यात अपराधी गोरेलाल कार्बाइन और पिस्टल के साथ गिरफ्तार, बेगूसराय पुलिस को दिया था चैलेंज

BEGUSARAI : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जिले के कुख्यात अपरा

कुख्यात अपराधी गोरेलाल कार्बाइन और पिस्टल के साथ गिरफ्तार, बेगूसराय पुलिस को दिया था चैलेंज
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधी गोरेलाल और उसके गैंग के सदस्य को कार्बाइन और पिस्टल के साथ धर दबोचा है. इनके पास से एक दर्जन से अधिक गोलियां भी बरामद की गई हैं.


बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा का रहने वाला कुख्यात अपराधी और गैंग के सरगना गोरेलाल सिंह को नयागांव थाना क्षेत्र से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. बखरी डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने नावकोठी थाना क्षेत्र में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गोरेलाल सिंह गैंग के अपराधी पहसारा निवासी आलोक कुमार और एक अन्य युवक चिंटू कुमार को गिरफ्तार किया. इन लोगों से पूछताछ के बाद ठिकाने पर छापेमारी कर एक देसी कारबाईन, एक पिस्टल, तीन देसी पिस्तौल और 11 गोली बरामद हुए. गोरेलाल सिंह ने नए-नए लड़कों को मिलाकर एक गैंग बना लिया था और इसके विरुद्ध सात से अधिक मामले दर्ज हैं. 


गोरेलाल सिंह पिछले दो महीने से लगातार फायरिंग कर दहशत फैला रहा था और पुलिस के लिए चैलेंज बना हुआ था. गोरेलाल ने पुलिस बल पर भी हमला किया था, जिसको लेकर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. 


एसपी ने बताया कि गोरेलाल नयागांव थाना क्षेत्र क्यों गया था, इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. इसके गिरोह के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं, जिसकी बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, आलोक कुमार के विरुद्ध 2014 में नगर थाना क्षेत्र में मर्डर तथा समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना में शराब कारोबार के मामले दर्ज हैं. 


पुलिस सभी अपराधियों को रिमांड पर लेकर हथियार बरामदगी समेत अन्य कांडों के उद्भेदन के लिए छापेमारी करेगी और सभी हथियार बरामद करने के साथ-साथ पूरे गैंग का उद्भेदन किया जाएगा. एसपी ने बताया कि गैंग के सरगना गोरेलाल सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता