ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बेगूसराय के बेखौफ अपराधी: घर में घुसकर युवक को मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को

बेगूसराय के बेखौफ अपराधी: घर में घुसकर युवक को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन बदमाश हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गांव सफेगतपुर की है। 


घायल युवक की पहचान सफेगतपुर निवासी रामजन्म सिंह उर्फ नागौ सिंह के पुत्र 35 वर्षीय निशांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपियों के साथ निशांत का कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गांव के ही विजय सिंह अपने अन्य साथियों के साथ युवक को पकड़कर ले गया और जमकर पिटाई कर दी थी और पिता के सामने माफी भी मंगवाई थी। 


इसके बाद जख्मी युवक अपने घर पर ही रह रहा था। इधर घटना के संबंध में युवक ने बताया विजय सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर मेरे घर आया और गोली मारकर फरार हो गया। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एफसीआई थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि ये घटना संदिग्ध लग रही है। एसएचओ को निर्देशित किया गया है कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जाए। जो भी इसमें दोषी पाए जाएं उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता