ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बेगूसराय: JCB के नशेड़ी ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत, पुल से नदी में गिरी JCB, ड्राइवर भी नदी में कूदा

BEGUSARAI: जेसीबी के नशेड़ी ड्राइवर ने 21 साल के युवक को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम

बेगूसराय: JCB के नशेड़ी ड्राइवर ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत, पुल से नदी में गिरी JCB, ड्राइवर भी नदी में कूदा
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: जेसीबी के नशेड़ी ड्राइवर ने 21 साल के युवक को कुचल डाला। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक को कुचलने के बाद ड्राइवर अनियंत्रित होकर जेसीबी के साथ पुल के नीचे नदी में जा गिरा। 


मृतक की पहचान बिसनपुर आहोक निवासी मणि कुमार सिंह के इकलौते पुत्र निखिल कुमार के रूप में हुई है। जो झारखंड में जियो कंपनी में काम करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने गांव लौट रहा था।


 बहन को सरप्राइज देने के लिए उसने बलिया एजेंसी से बाइक लेकर घर लौट रहा था। गांव पहुंचने से पहले ही गंडक नदी पुल पर उसकी बाइक की लाइट बंद हो गयी। जिसे ठीक करने के लिए वह रुका था तभी यह हादसा हुआ। 


परिजनों ने बताया कि जेसीबी का ड्राइवर नशे में था जिसके कारण अनियंत्रित होकर उसने पहले एक बोलेरो में टक्कर मारी उसके बाद युवक को कुचलते हुए जेसीबी नदी में जा गिरी। इस दौरान नशेड़ी ड्राइवर भी नदी में कूद पड़ा। 


घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता