ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बेगूसराय: ईंट-पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या, घरेलू विवाद बना घटना का कारण, लाश को ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पति गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इससे भी मन नहीं भरा तब रेलवे ट्रैक में ला

बेगूसराय: ईंट-पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या, घरेलू विवाद बना घटना का कारण, लाश को ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पति गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इससे भी मन नहीं भरा तब रेलवे ट्रैक में लाश को फेंक दिया। शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर भागते पति पर जीआरपी की नजर पड़ गयी। फिर क्या था जीआरपी ने खदेड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


पत्थर से कुचलकर पत्नी की निर्मम हत्या 

पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का मामला बेगूसराय में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय कुसमा देवी के रूप में हुई जो बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड संख्या 10 की रहने वाली थी। मृतका के पति राजेश सदा ने ही उसकी निर्मम हत्या की। 


पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी

बताया जाता है कि महिला के पहले पति उपेंद्र सदा की मौत के बाद उसने अपने देवर राजेश सदा से शादी कर ली थी। देवर से शादी करने के बाद अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। कई बार तो यह विवाद मारपीट तक पहुंच जाती थी। दोनों के बीच का यह विवाद हत्या का रूप ले लिया।


लाश को ठिकाने लगाने के दौरान जीआरपी ने दबोचा

महिला के दूसरे पति और रिश्ते में देवर लगने वाले राजेश सदा ने घरेलू विवाद को लेकर उसकी पत्थर से कुचल-कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या से भी मन नहीं भरा तब लाश को पीठ पर रखकर रेलवे ट्रैक की ओर निकल पड़ा जहां रेलवे ट्रैक पर लाश को फेंककर वह भागने लगा लेकिन तभी जीआरपी की नजर उस पर पड़ गयी। जीआरपी ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और उसे संबंधित थाने के हवाले किया।   


आरोपी पति ने अपना जुर्म कबुला

आरोपी राजेश सदा ने बताया कि एक साल पहले उसके भाई की मौत हो गयी थी। जिसके बाद उसने भाभी से शादी रचा ली। शादी के बाद से अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ करता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद जब वह लाश को ठिकाने लगाने के लिए रेलवे ट्रैक के पास फेंकने गया तभी जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 



रिपोर्टिंग
j

रिपोर्टर

jitendra

FirstBihar संवाददाता