ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय गोलीकांड : DIG ने जारी की संदिग्ध बदमाशों की तस्वीर, 50 हजार के इनाम की घोषणा

BEGUSARAI : बेगूसराय गोलीकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय पुलिस ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। बेगूसराय-खगड़िया रें

बेगूसराय गोलीकांड : DIG ने जारी की संदिग्ध बदमाशों की तस्वीर, 50 हजार के इनाम की घोषणा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय गोलीकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय पुलिस ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी सत्यवीर सिंह ने संदिग्ध बदमाशों की तस्वीर को जारी किया है। वहीं बदमाशों की पहचान बताने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों की जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


दरअसल, बीते मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दिया था। फायरिंग की इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी। गोली लगने से घायल चंदन नामक एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि 9 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद जहां बेगूसराय के लोगों में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की चार टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं बावजूद इसके 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं।


इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के जांच के बाद बेगूसराय पुलिस ने चार संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। चारों संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि इस घटना के खिलाफ विपक्षी दल बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है। बुधवार को बीजेपी ने बेगूसराय बंद का आह्वान किया था और सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उधर, पूरे मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच कराएगी। मुख्यमंत्री ने इसे किसी साजिश का हिस्सा बताया है और कहा है कि अति पिछड़ा समाज के लोगों को जान बूझकर निशाना बनाया गया है।