ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बेगूसराय: गैस गोदाम में भीषण चोरी, 10 लाख रुपये का सिलेंडर और रेगुलेटर ले गये चोर

BEGUSARAI: कड़ाके की ठंड के साथ-साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ गयी है। बेगूसराय में एक गैस एजेंसी का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के गैस सिलेंडर और रेगुलेटर की चोरी कर ली गयी है।

बेगूसराय: गैस गोदाम में भीषण चोरी, 10 लाख रुपये का सिलेंडर और रेगुलेटर ले गये चोर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: कड़ाके की ठंड के साथ-साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ गयी है। बेगूसराय में एक गैस एजेंसी का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए मूल्य के गैस सिलेंडर और रेगुलेटर की चोरी कर ली गयी है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी की है। 


बताया जाता है कि अज्ञात चोर गैस एजेंसी के गेट का ताला तोड़कर गोदाम के अंदर दाखिल हुए और गोदाम में रखे  221 खाली और भरे गैस सिलेंडर, 14 पेटी रेगुलेटर की चोरी कर ली। करीब दस लाख का सामान चोरी की गयी है। गैस गोदाम के केयर टेकर धनंजय कुमार ने बताया कि सुबह जब गैस गोदाम आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा पड़ा है और गोदाम में रखे सिलेंडर और रेगुलेटर गायब है। 


गैस एजेंसी के मालिक दिलीप पासवान ने बताया कि चोरों ने करीब 10 लाख मूल्य के गैस सिलेंडर और रेगुलेटर की चोरी कर ली है। बदमाशों ने 80 पीस खाली डोमेस्टिक, 43 पीस भरा हुआ डोमेस्टिक,15 पीस एक्स्ट्रातेज भरा हुआ, 60 पीस कॉमर्यशियल भरा हुआ, 23 पीस नैनोकट भरा हुआ सिलेंडर और 14 पेटी रेगुलेटर क़ी चोरी कर ली। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तब मामले की छानबीन शुरू की गयी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता