ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, शराब को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: Lockdown के बावजूद बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक

बेगूसराय: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, शराब को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: Lockdown के बावजूद बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जुनेदपुर ढाला के पास की है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर डीह निवासी अरुण मिश्र के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कन्हैया कुमार खड़े थे तभी अचानक अपराधी आ पहुंचे और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये।  इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना की एसआई रेखा कुमारी ने बताया कि शराब विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता