ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Begusarai Crime News: घर से बुलाकर बुजुर्ग शख्स के साथ दरिंदगी, बदमाशों ने पिटाई के बाद तेल छिड़क कर जिंदा जलाया; कहां है सुशासन?

BEGUSARAI: बिहार में बढ़ते अपराध ने सुशासन की छवि को धूमिल कर दिया है। हर दिन लोगों की हत्या हो रही है। ऐसे में डबल इंजन सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला बेग

Begusarai Crime News: घर से बुलाकर बुजुर्ग शख्स के साथ दरिंदगी, बदमाशों ने पिटाई के बाद तेल छिड़क कर जिंदा जलाया; कहां है सुशासन?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बढ़ते अपराध ने सुशासन की छवि को धूमिल कर दिया है। हर दिन लोगों की हत्या हो रही है। ऐसे में डबल इंजन सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां घर से बुलाकर एक बुजुर्ग शख्स की न सिर्फ जानवरों की तरह पिटाई की गई बल्कि तेज छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया।


दरअसल, घटना बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव स्थित चंद्रभागा नदी किनारे की है। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सुग्गा गांव अंतर्गत वार्ड-5 निवासी करीब 61 वर्षीय बुजुर्ग फूलो महतो के रुप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि फूलों महतों का अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। बीते रविवार को कुछ लोग अहले सुबह उसके घर पहुंचे और बुलाकर अपने साथ ले गए। 


बदमाशों ने फूलो महतो के साथ पहले मारपीट की और बाद में तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नदी किनारे फेंक कर फरार हो गए। कुछ ग्रामीण मवेशी का चारा लाने जा रहे थे, तभी उनकी नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता