ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बेगूसराय बना अपराध का गढ़, महज एक घंटे के भीतर अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस घुटने टेकते हुए नजर आ रही है. बेगूसराय में पुलिस के तमाम दावों को अपराधी धता बता रहे हैं. पुलिस की सारी कोशिशें अपराधियों की तर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस घुटने टेकते हुए नजर आ रही है. बेगूसराय में पुलिस के तमाम दावों को अपराधी धता बता रहे हैं. पुलिस की सारी कोशिशें अपराधियों की तरकीब के सामने बौना साबित हो रही हैं. महज एक घंटे के भीतर अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी. शनिवार की सुबह बैक टू बैक गोलीबारी की तीन बड़ी वारदात के कारण जिले में लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. 


राजेंद्र चौक पर अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
पहली वारदात जिले के फुलवरिया थाना इलाके जहां अपराधियों ने राजेंद्र चौक पास एक शख्स को गोली मार दी. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. घायल शख्स को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 


तुरकिया गांव में एक शख्स का मर्डर
दूसरी वारदात जिले के डंडारी थाना इलाके की है. जहां तुरकिया गांव में अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान नावकोठी थाना थाना इलाके के समसा गांव के रहने वाले सहदेव महतो के बेटे तुलसी महतो के रूप में की गई है. इस वारदात के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन  में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक एक अपराधी था. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी. माना जा रहा है कि गैंगवार में इसका मर्डर किया गया है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. 


गुदार चौक पर अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
तीसरी बड़ी वारदात जिले के गढ़पुरा प्रखंड के गुदार चौक की है. जहां अपराधियों ने डिपो के निकट एक शख्स को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक अपने घर पर सिया हुआ था. तभी अपराधियों ने उसे गोली मर दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मौके से एक खोखा बरामद किया गया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता