ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, पेड़ में बांधकर पीट-पीटकर मार डाला

BEGUSARAI: बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बहन ने दूसरी बहन की निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने आरोपी

बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या, पेड़ में बांधकर पीट-पीटकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बहन ने दूसरी बहन की निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।


बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेड़ में बांधकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर सगी बहन ने छोटी बहन को मार डाला। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिघौंल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। 


मृतका की पहचान उलाव निवासी लक्ष्मी महतो की 18 वर्षीय पुत्री शालिनी कुमारी के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की।  


 बड़ी बहन प्रीति की दिमागी हालात खराब थी। वह बार-बार घर से भाग जाती थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर बकझक होती रहती थी। बड़ी बहन प्रीति को छोटी बहन ने कई बार समझाया गया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बड़ी बहन प्रीति ने शालिनी को पेड़ में बांध दिया और लाठी डंडे से उसे जमकर पीटा। बड़ी बहन ने इस कदर पिटाई कर दी कि छोटी बहन ने दम तोड़ दिया। 


सिंघौल थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी बड़ी बहन ने ही अपनी छोटी बहन शालिनी की हत्या की है। बड़ी बहन की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। 




रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता