ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बालू कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने जमकर मचाया हंगामा

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है यह हम नहीं कह रहे है बल्कि आए दिन जो आपराधिक वारदाते सामने आ रही है उसे देखकर तो शायद यही लगता है कि बिहार में अपराध

बालू कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने जमकर मचाया हंगामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है यह हम नहीं कह रहे है बल्कि आए दिन जो आपराधिक वारदाते सामने आ रही है उसे देखकर तो शायद यही लगता है कि बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस भी असफल साबित हो रही है। यही कारण है कि सूबे में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी  है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का हाल बेहाल हैं। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। 


बेगूसराय में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार के दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गाछी के समीप की है। मृतक की पहचान नयागांव निवासी बालू कारोबारी गोलू कुमार के रूप में किया गया है। हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी के घर को तहस नहस कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बालू कारोबारी गोलू कुमार शनिवार कि शाम करीब चार बजे किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सोनापुर गाछी और पुरानी थाना के बीच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उसे भून डाला और बालू कारोबारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हाथों में हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए तथा हत्या के आरोपी बलहपुर निवासी रामानुज सिंह के पुत्र शिवम कुमार के घर पर सैकड़ों ने एक साथ हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता