ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

वाहन जांच के लिए रोके जाने पर गोली मारकर अपराधियों ने कर दी होमगार्ड जवान की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

BEGUSARAI: वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड जवान की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मामले का खुलासा आज बेगूसराय पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो अपरा

वाहन जांच के लिए रोके जाने पर गोली मारकर अपराधियों ने कर दी होमगार्ड जवान की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड जवान की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मामले का खुलासा आज बेगूसराय पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को दबोचा है। अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, छह गोली, एक बाइक और छह हजार रुपये कैश बरामद किया गया है। 


बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। 7 अक्टूबर को वाहन जांच के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने तेघड़ा थाने में कार्यरत होमगार्ड जवान अशोक यादव को गोली मार दी। मृतक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही के रहने वाले थे। पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान मामले को उसी दिन डिटेक्ट कर लिया गया था जिसके बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी तभी आज सुबह यह गुप्त सूचना मिली की पिढौली के पास स्थित राजधानी होटल में अपराधी मौजूद है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल, छह गोली, एक बाइक और छह हजार रूपये कैश बरामद किया गया। 


वही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में एक पहचान तेघड़ा के बजलपुरा निवासी राम लगन सिंह के बेटे गोपाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गयी है वही दूसरे की पहचान मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गोरोली निवासी प्रमोद तिवारी के बेटे विशाल तिवारी उर्फ पन्ना के रूप में हुई है।  


गिरफ्तार दोनों अपराधियों में से एक गोपाल कुमार साइको किलर है जो वारदात के दिन पुलिसकर्मी या पुलिस अधिकारी को मौत के घाट उतार देने की नीयत से घर से निकला था और जब होमगार्ड जवान अशोक यादव वाहन जांच के दौरान अपराधियों को रोका तो यह अपराधियों को नागवार गुजरा। हथियारबंद अपराधियों गोली मारकर अशोक यादव की हत्या कर दी। बेगूसराय पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य अपराधी अब भी मौके से फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वाहन जांच के लिए रोके जाने पर गोली मारकर अपराधियों ने कर दी होमगार्ड जवान की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

वाहन जांच के लिए रोके जाने पर गोली मारकर अपराधियों ने कर दी होमगार्ड जवान की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

वाहन जांच के लिए रोके जाने पर गोली मारकर अपराधियों ने कर दी होमगार्ड जवान की हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता