ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

बच्चों के झगड़े में मर्डर, लोगों ने थाने को घेरा

BEGUSARAI : बच्चों की मामूली सी लड़ाई में बड़े कूद पड़े और फिर नतीज भयावह निकला। इस लड़ाई ने एक शख्स की जान ले ली। होली का जश्न मातम में बदल गया। गुस्साए लोगों ने थाने क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बच्चों की मामूली सी लड़ाई में बड़े कूद पड़े और फिर नतीज भयावह निकला। इस लड़ाई ने एक शख्स की जान ले  ली। होली का जश्न मातम में बदल गया। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया।


मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र सिंघौल के कमरुद्दीनपुर वार्ड 5 का है। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिन पूर्व बच्चों के बीच आपस में कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही सुरो सिंह की बेटी की शादी का भोज कर जब देवनंदन सिंह अपने घर वापस लौट रहे थे तभी गांव के चौक पर पूर्व से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर लोहे के रोड और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए इतने में बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देवनंदन सिंह की मौत हो गई।


इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति गंभीर होते देख मुफस्सिल थानाध्यक्ष सिंघौल ओपी पहुंचे और गांव के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता