ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के साथ ठगी, ATM बदलकर बुजुर्ग को लगाया 30 हजार का चूना

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर एटीएम चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने एक शिक्षक के बुजुर्ग पिता को निशाना बनाया है। पीड़ित सिंचाई विभाग से रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के साथ ठगी, ATM बदलकर बुजुर्ग को लगाया 30 हजार का चूना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर एटीएम चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने एक शिक्षक के बुजुर्ग पिता को निशाना बनाया है। पीड़ित सिंचाई विभाग से रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर महेंन्द्र महतो हैं। जिनका एटीएम बदलकर फ्रॉड ने पैसे की निकासी कर ली। मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है। 


शिक्षक नितेश रंजन ने बताया कि मेरे पिताजी सिंचाई विभाग से रिटायर जूनियर इंजीनियर हैं, आज शाम तकरीबन साढ़े चार बजे मेरे पिताजी महेंद्र महतो लोहियानगर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पैसा निकासी के लिए गये थे। उन्होंने अपने अकाउंट से 9500 रुपया निकाला और पैसा निकालने के बाद पैसा गिनती करने लगे, उसी दौरान उनके पीछे खड़े लड़के ने चकमा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर उस एटीएम से डॉ संगीता सिन्हा रोड स्थित एसबीआई एटीएम से 5-5 हजार का 6 ट्रांजेक्शन कर 30000 (तीस हजार) रुपये निकाल लिये। 


उनका एटीएम किसी ने बदल लिया यह जानकारी उनको तब लगी जब पैसा निकालने के बाद घर पहुँचने पर उनके मोबाइल पर 5000 रुपये ट्रांजेक्शन का SMS आया। जब तक एटीएम ब्लॉक करवाने का प्रोसेस किया गया तब तक उस फ्रॉड ने एटीएम से 6 ट्रांजेक्शन कर 30 हजार का चूना लगा चुका था। इस घटना के संबंध में शिक्षक नितेश रंजन ने एफआईआर दर्ज  की है और कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि समय रहते हुए मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद एटीएम को ब्लॉक करा दिया गया। नहीं तो बड़ा नुकसान सहना पड़ जाता। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता