ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अटैची में शराब के साथ ट्रेन से उतरे 2 तस्करों को पुलिस ने दबोचा, दोनों मधेपुरा और खगड़िया के रहने वाले

BEGUSARAI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इस अवैध धंधे से जुड़े लोग अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। पुलिस आए दिन कार्रवाई

अटैची में शराब के साथ ट्रेन से उतरे 2 तस्करों को पुलिस ने दबोचा, दोनों मधेपुरा और खगड़िया के रहने वाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इस अवैध धंधे से जुड़े लोग अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। पुलिस आए दिन कार्रवाई करती है और शराब तस्कर पकड़े भी जा रहे है। इसी क्रम में बेगूसराय रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को जीआरपी और एएलटीएफ की टीम ने पकड़ा है। 


जैसे ही ये दोनों तस्कर ट्रेन से उतरे उन्हे गिरफ्तार किया गया। रविवार को हुई इस कार्रवाई में इनके पास से दो अटैची और दो थैला बरामद किया गया। जब छापेमारी टीम ने अटैची और थैले को खोला तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। दोनों तस्करों के पास से 180 एमएल विदेशी शराब का 192 पीस ट्रेटा पैक बरामद किया गया है।


जीआरपी और एएलटीएफ सहरसा की टीम को रविवार को बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने दो शराब तस्कर को ट्रेन से उतरते ही दबोचा। दोनों तस्कर 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे थे। गिरफ्तार तस्करों में एक मधेपुरा और दूसरा खगड़िया का रहने वाला है। शराब तस्करों की पहचान मधेपुरा के साहूगढ़ भगवानपुर निवासी 20 वर्षीय बिट्टू कुमार और खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय रामसागर यादव के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि अमरनाथ एक्सप्रेस में एएलटीएफ की टीम गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों की तलाश में थी। तभी ट्रेन बेगूसराय स्टेशन पहुंच गई। इधर एएलटीएफ की टीम जीआरपी से इस ऑपरेशन को लेकर लगातार संपर्क में थी। प्लेटफार्म नंबर दो पर अमरनाथ एक्सप्रेस के रुकने के बाद जनरल बोगी से दोनों तस्कर अपने हाथ में दो अटैची और दो झोला में शराब लेकर उतरे और यात्रियों की भीड़ में छुप गए। इसके बाद भीड़ के अन्दर से पुलिस ने दोनों तस्करों को धर दबोचा। फिलहाल गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता