ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

अदालत में ही लूट गये वकील साहब, कोट पर सत्तू गिराकर उच्चको ने कैसे बनाया निशाना जानिये..

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक वकील को निशाना बनाया है। पास रखे एक लाख रूपये लेकर वो रफ्फू चक्कर हो गया। वकील साहब को चूना लगाने के लिए बदमाशों ने ऐसा तरकीब निकाला कि ज

अदालत में ही लूट गये वकील साहब, कोट पर सत्तू गिराकर उच्चको ने कैसे बनाया निशाना जानिये..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बदमाशों ने एक वकील को निशाना बनाया है। पास रखे एक लाख रूपये लेकर वो रफ्फू चक्कर हो गया। वकील साहब को चूना लगाने के लिए बदमाशों ने ऐसा तरकीब निकाला कि जिसमें वो फंस गये और एक लाख रूपये हाथ से धो बैठे।


दरअसल बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकालकर कोर्ट परिसर में जब अधिवक्ता अशोक राय लौट रहे थे तभी कुछ बदमाश उनका पीछा करने लगे। वकील साहब ने अपने बेटे को कैश रिसिव करने के लिए कोर्ट में बुलाया था। अशोक राय घर बनवा रहे हैं लेबर और मिस्त्री को देने के लिए उन्होंने पैसे बैंक से निकाला था। जिसे उन्होंने अपनी कोट में रखा था। 


काले रंग की कोट में पैसा रखते बदमाशों ने देख लिया था। जिसके बाद बदमाश बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे लेकिन पैसे छिनने का मौका नहीं मिल रहा था। जब वकील साहब कोर्ट परिसर पहुंचे तब उच्चकों ने उनके काले कोट पर सत्तु गिरा दिया। जिसके बाद अशोक राय अपना कोट साफ करने के लिए चापाकल पर चले गये तब वहां भी उच्चके पहुंच गये और मौके के तलाश में थे कि कब पैसा हाथ लगे। 


कोट को साफ करने के लिए वकील साहब ने जैसे ही उसे खोला उच्चकों ने जेब में रखे एक लाख रुपये निकाल लिया और रफ्फूचक्कर हो गया। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि उचक्कों ने सारा पैसा कोट से निकाल लिया। वकील के साथ इस तरह की घटना कोर्ट परिसर में होने से यहां की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है। इस घटना से स्पष्ट है कि कोर्ट परिसर में बाईक चोर और छिनतई गिरोह के सदस्य सक्रिय है। कोर्ट के पास ही  एसपी कार्यालय भी है लेकिन इसके बावजूद अपराधी इतने बेखौफ हैं कि आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। कपड़े पर सत्तू गिराकर लूटने वाले ऐसे उच्चकों से सावधान रहिये। कहते हैं ना सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।   

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता