ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

6 दिनों से लापता युवक को नहीं खोज पाई पुलिस, थाना के पास आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

BEGUSARAI: 6 दिनों लापता युवक की बरामदगी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने बलिया थाना का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर ल

6 दिनों से लापता युवक को नहीं खोज पाई पुलिस, थाना के पास आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Santosh Singh
2 मिनट


BEGUSARAI:  6 दिनों लापता युवक की बरामदगी नहीं होने से गुस्साएं लोगों ने बलिया थाना का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रविंद्र मोहन प्रसाद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।

बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर के रहने वाले राजेश यादव बीते 4 फरवरी से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन राजेश यादव का पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की लेकिन ना तो लापता राजेश का पता चल सका और ना ही आरोपी की ही गिरफ्तारी संभव हो पाई। इस बात से गुस्साएं लोगों ने पुलिस के खिलाफ बलिया थाना के पास जमकर हंगामा मचाया।

परिजनों की माने तो लापता राजेश यादव पेशे से ड्राइवर है। मोबाइल पर कॉल आने के बाद वह घर से निकला था लेकिन आज तक नहीं लौट पाया। इसकी सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का आरोप है कि यदि सही ढंग से कार्रवाई की जाती तो अब तक राजेश को बरामद कर लिया जाता। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता