ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

4 साल के मासूम के लिए आफत बना हर्ष फायरिंग, पैर के आर-पार हुई गोली

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों कोई भी हर्ष के मौके पर आतिशबाजी के साथ ही साथ गोलीबारी की बातें भी आम हो गई। लेकिन, यही आम बात उस समय खास हो जाती है जब इससे किसी की जान जाने की नौबत

4 साल के मासूम के लिए आफत बना हर्ष फायरिंग, पैर के आर-पार हुई गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों कोई भी हर्ष के मौके पर आतिशबाजी के साथ ही साथ गोलीबारी की बातें भी आम हो गई। लेकिन, यही आम बात उस समय खास हो जाती है जब इससे किसी की जान जाने की नौबत आन पड़ती है। अब ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। यहां हर्ष फायरिंग में एक बच्चे को गोली लग गई है। 


दरअसल, बिहार के बेगूसराय जिले में वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में हनुमान चौक पर गोली लगने से एक चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया। घायल की पहचान बीरबल कुमार के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पकड़ी हनुमान दूध समिति चौक के पास तीन अलग-अलग शादियों के डीजे बज रहे थे। इस बीच किसी ने अचानक हर्ष फायरिंग कर दी, जिसकी गोली सीधे जाकर बच्चे के दाहिने पैर के पिछले हिस्‍से में जा लगी और उसके पैर में छेद करते हुए बाहर निकल गई। गोली बच्‍चे के पैर के मांस को चीरते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद बच्चे के परिजनों द्वारा आनन- फानन में उसका इलाज कराया गया। जिसके बाद अब बच्‍चे की हालत ठीक बताई जा रही है। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने पर पहुंची  वीरपुर थाने की पुलिस द्वारा इस बात की तहकीकात जारी है कि फायरिंग किसके द्वारा की गई थी और अचानक से गोली चलाने की मुख्य वजह क्या है। फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से स्थानीय लोग भी परहेज कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने बाहरी अपराधियों द्वारा गोली चलाने की बात कही है। जबकि कुछ लोग इसे हर्ष फायरिंग की घटना बता रहे हैं। 


वहीं, इस मामले में वीरपुर थाना के बसंत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा  जांच की गई है।  फिलहाल स्थानीय लोग घटना के बारे में कुछ नहीं बताया है। जल्‍द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता