ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चॉकलेट और बिस्कुट खरीदने गये 4 साल के मासूम को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने किया रोड जाम, घटना की तस्वीर CCTV में कैद

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार ने एक मासूम की जान ले ली। तेज गति से जा रहे पिकअप वैन ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी

चॉकलेट और बिस्कुट खरीदने गये 4 साल के मासूम को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने किया रोड जाम, घटना की तस्वीर CCTV में कैद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार ने एक मासूम की जान ले ली। तेज गति से जा रहे पिकअप वैन ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा सकता है कि कैसे अनियंत्रित पिकअप वैन ने बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जब तक लोग पिकअप वैन के ड्राइवर को पकड़ते तब तक वो मौके से फरार हो चुका था। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान रोड स्थित हेमरा रोड कायाकल्प हॉस्पिटल के पास की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृत बच्चे की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घाघरा पंचायत सलोना गांव वार्ड 10 निवासी हरदेव ठाकुर के 4 वर्षीय पुत्र आरव राज के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 


बता दें कि मृतक की मां निशा देवी का दो दिन पूर्व स्थानीय निजी क्लीनिक में प्रसव हुआ था। बच्चा मां निशा कुमारी के साथ क्लीनिक में ही था। मां भी आईसीयू में एडमिट है। मंगलवार की दोपहर बच्चा क्लीनिक से सड़क पार कर बिस्कुट और चॉकलेट लेने निकला था। तभी इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। 


बुरी तरह घायल बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही घंटे में बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची नगर थाना, रतनपुर थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता