ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

3 बच्चों की मां के साथ युवक को हुआ प्यार, महिला के साथ भागने पर जमकर पिटाई, आंख में डाला गया तेजाब, पुलिस ने बचाई जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में 3 बच्चों की मां के साथ फरार हुए युवक को महिला के घर वालों ने पकड़ लिया और कमरे में हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। यही

3 बच्चों की मां के साथ युवक को हुआ प्यार, महिला के साथ भागने पर जमकर पिटाई, आंख में डाला गया तेजाब, पुलिस ने बचाई जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में 3 बच्चों की मां के साथ फरार हुए युवक को महिला के घर वालों ने पकड़ लिया और कमरे में हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं आंख में एसीड भी डाल दिया। घर में बंधक बनाकर पिटाई की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक की जान बचायी। 


युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के हरकपुर गांव की है। बताया जाता है कि हरकपुर गांव निवासी राजेंद्र राम के पुत्र मुकेश राम दो-तीन दिन पूर्व उपेंद्र यादव की पत्नी जो कि तीन बच्चों की मां सोनाली देवी है उसे लेकर भाग गया था। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के दवाब के बाद महिला थाना पहुंच गई लेकिन मुकेश राम सामने नहीं आया। 


आज दोपहर बाद महिला के ससुराल वालों ने मुकेश राम को पकड़ लिया और घर में हाथ पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। इतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि मुकेश राम के आंख में एसीड भी डाला गया है। हालांकि पिटाई की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 


तस्वीरों में देख सकते हैं कि युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं और कमर में अभी भी रस्सी बंधी हुई है। घायल के परिजनों का आरोप है कि महिला 3 बच्चों की मां है जबकि लड़का कुवांरा है और महिला ने ही बहला-फुसलाकर लड़के को अपने साथ ले गया था। महिला थाना भी पहुंच गई है और कोर्ट में अपना बयान भी दर्ज करा दिया। इसके बावजूद महिला के दबंग परिजनों ने मुकेश को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता