ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरभरत तिवारी एनकाउंटर पर बहन का बड़ा खुलासा, बोलीं- पुलिस ने 5 गोलियां मारकर भाई की हत्या की, प्राइवेट पार्ट में भी मारी गोली

BEGUSARAI NEWS: कन्हैया मर्डर केस में कोर्ट का फैसला, दो आरोपित को उम्र कैद की सजा

BEGUSARAI: बेगूसराय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने कन्हैया मर्डर केस में दो आरोपित को दोषी पाया। सजा की बिन्दुओं पर सुनवाई के बाद इस हत्या

BEGUSARAI NEWS: कन्हैया मर्डर केस में कोर्ट का फैसला, दो आरोपित को उम्र कैद की सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार सिंह की अदालत ने कन्हैया मर्डर केस में दो आरोपित को दोषी पाया। सजा की बिन्दुओं पर सुनवाई के बाद इस हत्याकांड के दो आरोपित को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी। 


मुफ्फसिल थाना के सिकंदरपुर रजौरा निवासी मुकेश यादव को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 25 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गयी। वही दूसरे आरोपित सिकंदरपुर रजौरा निवासी पप्पू यादव को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 25 हजार अर्थदंड एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 27 मे दोषी पाकर 3 साल सश्रम कारावास एवं 10 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई गयी।


बता दें कि 24 मई 2021 को 11 बजे दिन में मुफस्सिल थाना के सिकंदरपुर निवासी सूचिका सुमित्रा देवी को बिट्टू कुमार और राहुल कुमार दोनों घर पर आकर बताया कि सूचिका के पुत्र कन्हैया कुमार के साथ मारपीट किया जा रहा है। पप्पू यादव, महेश यादव, राजू यादव, गुलशन यादव मारपीट कर रहा है। सूचिका दौड़ते हुए कन्हैया के पास पहुंची तब मुकेश यादव बोला कि यह बार-बार बकाया का एक लाख रुपया मांगने आता है इसको जान से मार दो इतना बोलते ही पप्पू यादव पिस्तौल निकाल कर सूचिका के पुत्र को दाहिने बाह में और दाहिने पंजरा में गोली मारी थी।


जिसमें घायल सुचिका के पुत्र की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस मामले में अभियोजन की ओर से राम प्रकाश यादव और राजकुमार महतो अभियोजन का पक्ष न्यायालय में रख रहे थे और इनके द्वारा कुल पांच गवाहों की गवाही कराई गई। घटना की प्राथमिकी मुफस्सिल थाना के सिकंदरपुर निवासी सूचिका सुमित्रा देवी ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 296/ 2021 के तहत दर्ज कराई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता