ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

बिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफ

Bihar Crime News: बेगूसराय के मोहनपुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। सीए और रिटायर्ड गृह रक्षक के घर से सोना-चांदी और नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव के वार्ड -2 में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और एक रिटायर्ड गृह रक्षक के घर में घुसकर बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


बताया जा रहा है कि मोहनपुर निवासी कन्हैया प्रसाद सिंह, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, उनके पैतृक घर को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर के दो कमरों को खंगाल डाला। इनमें एक कमरा कन्हैया प्रसाद सिंह का तथा दूसरा स्वर्गीय धरनीधर सिंह का बताया जा रहा है।


परिजनों के अनुसार, चोरों ने कमरे में रखे करीब 60 से 70 भरी सोने के आभूषण तथा लगभग दो लाख रुपये नकद की चोरी कर ली। कन्हैया प्रसाद सिंह के चाचा महेश सिंह ने बताया कि देर रात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।


इसी दौरान गांव के ही चंद्रशेखर सिंह, जो वर्ष 2019 में गृह रक्षा वाहिनी से सेवानिवृत्त हुए थे, उनके घर में भी चोरी की घटना हुई। बताया जाता है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और वहां से करीब 4 से 5 भरी सोना, 200 ग्राम चांदी तथा 27 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। एक ही गांव में दो घरों में हुई बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम तथा टेक्निकल एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गृहस्वामी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा जल्द ही चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता