ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

अभी अभी: बेगूसराय में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, हालत गंभीर, पिछले 8 घंटों के दौरान अपराधियों ने 3 को बनाया निशाना

BEGUSARAI: जिले में मानो लगता है कि अपराधियों का पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा. अपनी मर्जी के मुताबिक अपराधी जहां चाहे वहां घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के पास मामले को जांच किए जाने की बात क

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: जिले में मानो लगता है कि अपराधियों का पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा. अपनी मर्जी के मुताबिक अपराधी जहां चाहे वहां घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के पास मामले को जांच किए जाने की बात के अलावा कोई दूसरा तर्क नहीं होता. पिछले आठ घंटों के दौरान अपराधियों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में दो लोगों को गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया जबकि एक शख्स की पहले जमकर पिटाई की फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी,लेकिन पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम ही साबित हुई है.

ताजा मामला डंडारी थाना इलाके के राजोपुर पछियारी टोला की है जहां बमबम नाम का युवक अपनी दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था कि इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. इस घटना में वो गंभीर रुप से घायल कर दिया.हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी.

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते लोगों में डर का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता