ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में लॉकडाउन के दौरान युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI : लॉकडाउन के बावजूद भी जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के भगवानपुर

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

BEGUSARAI :  लॉकडाउन के बावजूद भी जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला जिले के भगवानपुर थाना इलाके के नौला गांव की है, जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करााया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

 घायल युवक की पहचान नौला निवासी कौओं साह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि कौओ साह अपने घर जा रहा था उसी दौरान रास्त में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है.. फिलहाल भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता