ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने घर से खींच कर लगभग 25 वर्षीय युवक की निर्मम पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर

बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने घर से खींच कर लगभग 25 वर्षीय युवक की निर्मम पिटाई के बाद गोली मारकर हत्या कर दी. आनन फानन परिजन उसे इलाज के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हत्या के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. 


घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 चेड़िया गांव की है. वहीं मृतक की पहचान वॉड संख्या 8 चेरिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के 25 वर्षीय बेटे सुष्मित सुजान उर्फ बंटी कुमार के रूप में की गई है. मृतक के पिता ने बताया कि बंटी रविवार की देर शाम खाना खाने के बाद घर से निकल कर अपने दरवाजे पर बैठा था. तभी अपराधी आकर उसे खींच कर ले गए और पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 


इस घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की संवेदनहीनता को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक सुधि लेने की जहमत अब तक नहीं उठाई है. वही भगवानपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि मामले की अब तक किसी ने जानकारी नहीं दी है. फिलहाल इस घटना की जानकारी ली जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता