ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बेगूसराय में सुबह-सवेरे दुकानदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां आपसी रंजिश में कबाड़ी दुकानदार को गोली मार दी गई है. गोली लगने से दुकानदार की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. आनन फ

बेगूसराय में सुबह-सवेरे दुकानदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक़्त की बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां आपसी रंजिश में कबाड़ी दुकानदार को गोली मार दी गई है. गोली लगने से दुकानदार की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सहायक थाना लोहियानगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 लोहियानगर केबिन स्थित कबाड़ी खाना के निकट की बताई जा रही है. 


जख्मी दुकानदार की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा निवासी टुनटुन साह के 28 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजीव काबड़ी का दुकान चलाता था. किसी बात को लेकर उसकी दूसरे कबाड़ी दुकानदार से बहस हो गई जिसके बाद बदला निकालने के लिए उसे गोली मार दी गई. फिलहाल गोलीबारी की इस घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 


वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारकर युवक को घायल कर दिया है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता