ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में पुलिस का इकबाल खत्म, लूटपाट के दौरान सोना कारोबारी समेत 3 को मारी गोली

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान क्रेटा गाड़ी में घुसकर सोना कारोबारी के दौरान तीन लोगों को गोली मार दी है. जिसमें ड्राइ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान क्रेटा गाड़ी में घुसकर सोना कारोबारी के दौरान तीन लोगों को गोली मार दी है. जिसमें ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

घटना गढहारा थाना इलाके के ठाकुरीचक के पास की है. बताया जाता है सोना कारोबारी समेत दो लोग बरौनी स्टेशन से  क्रेटा गाड़ी पर सवार होकर जा  रहा थे. उसी दौरान पल्सर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी को रोक दिया और लूटपाट करने लगे. जब गाड़ी में बैठे लोगों ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने सभी को गोली मार दी औऱ सोना चांदी लेकर फरार हो गए.


इस गोलीबारी में ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं सोना कारोबारी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना की घटना सामने आई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है. 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता