ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

धमकी के बाद शिक्षक ने किया महिला से मारपीट, दुष्कर्म की नीयत से घायल करने का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक शिक्षक पर अपने मर्यादा को भूलकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है. जहां न केवल आरोपी शिक्षक पर पहले धमकी देने

धमकी के बाद शिक्षक ने किया महिला से मारपीट, दुष्कर्म की नीयत से घायल करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक शिक्षक पर अपने मर्यादा को भूलकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है. जहां न केवल आरोपी शिक्षक पर पहले धमकी देने का आरोप लगाया गया है बल्कि यह भी आरोप है कि अपने पुत्र एवं रिश्तेदार की मदद से उसने घटना को अंजाम दिया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने हद की सीमा पार करते हुए पीड़िता के कपड़े तक फाड़ दिए.


आपको बता दें कि शर्मसार कर देने वाली यह घटना जिले के बलिया थाना इलाके की है. मिली जानकारी के मुताबिक बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया वार्ड संख्या 4 के रहने वाले हरिचरण रजक का पुत्र शिक्षक रंजीत रजक एवं दो पुत्र अजय कुमार व अभिषेक कुमार तथा रिश्तेदार पंकज कुमार को आरोपी बनाया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक प्रखंड अंतर्गत सदानन्दपुर विद्यालय में कार्यरत है. दर्द से तड़पते बिलखते पीड़िता ने बताया कि दिन में हुए मारपीट की घटना को स्थानीय लोगों द्वारा शांत कराया गया और पीड़ित परिजन सामाजिक फैसले पर भरोसा करके निश्चिंत होकर अपने काम के लिए घर से बाहर निकल गया.


पीड़िता के भाई ने बताया कि शिक्षक ने उसके बहन को घर में अकेले देख उसके साथ ना सिर्फ घिनौनी हरकत किया बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए. परिजनों ने बताया कि मामले की लिखित सूचना थाने को दी गई है. वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि इस तरह की कोई जानकारी मुझे घटना के संबंध में नहीं मिली है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता