ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

बेगूसराय में पति की हैवानियत, 500 रुपये के लिए पत्नी को जिंदा जलाया

BEGUSARAI : जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की. सिर्फ 500 रुपये के लिए उसने अपनी प

बेगूसराय में पति की हैवानियत, 500 रुपये के लिए पत्नी को जिंदा जलाया
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की. सिर्फ 500 रुपये के लिए उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर शरीर में आग लगा दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना इलाके की है, जहां धरमपुर टोल वार्ड संख्या 13 में एक पति दिनेश दास ने अपनी पत्नी रेखा कुमारी के साथ मारपीट कर उसके शरीर में आग लगा दिया. हालांकि इस घटना में पीड़ित पत्नी रेखा कुमारी की जान बाल-बाल बची. बताया जाता है कि जख्मी के पति दिनेश दास  द्वारा अपनी पत्नी से शराब के लिए 500 रुपए की मांग किया जा रहा था. पत्नी देने से इंकार कर दी. इससे गुस्साए पति ने पहले तो अपनी पत्नी की  पिटाई कर दी फिर बाद में दिनेश दास ने अपने पिता को भी  पिटाई करने लगा, जिसे देखकर ससुर को बचाने के लिए महिला गई तो उसके साथ भी पति के द्वारा मारपीट किया गया. 


इससे नाराज होकर पत्नी ने अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़क लिया, गुस्साए पति ने आया और माचिस जलाकर उसके शरीर में आग लगा दी. महिला के शरीर में आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और महिला दर्द से बचने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया. 


स्थानीय लोगों ने महिला की चिल्लाहट सुनकर उसके घर पहुंचा तो देखा महिला जिंदा जल रही है. उसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस महिला के शरीर में लगे आग को बुझाते हुए आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 


फिलहाल इलाजरत घायल महिला मौत और जिंदगी के बीच झूल रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस  मामले की तफ्तीश में जुट गई है.  वहीं शराबी पति मौके से फरार बताया जा रहा है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता