ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

बेगूसराय पुलिस की शह पर अपराधियों का तांडव, 2 दारोगा को हटाने की मांग

BEGUSARAI : बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. जिले में पदस्थापित पुलिस अफसरों को हटाने की मांग उठ रही है. दो दरोगा को थाने से हटाने की मांग को

बेगूसराय पुलिस की शह पर अपराधियों का तांडव, 2 दारोगा को हटाने की मांग
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. जिले में पदस्थापित पुलिस अफसरों को हटाने की मांग उठ रही है. दो दरोगा को थाने से हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दरियापुर स्थित गुप्ता बांध पर बैठ कर आवाजाही को रोक दिया.


मामला नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर चौक की है. जहां ग्रामीणों ने बताया कि बीते अगस्त से ही अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की जारी है. अपराधी रास्ते से गुजर रहे लोगों से गांव का नाम पूछकर उसके साथ मारपीट और चौक पर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हैं.


उन्होंने बताया कि अपराधियों का हौसले इतने बुलंद हैं कि कुछ माह पूर्व भी घर पर चढ़कर 3 लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तब से लेकर आज तक दरियापुर के आसपास क्षेत्रों में आतंक जारी है. लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि संबंधित थाने के दो पुलिस पदाधिकारियों के बल पर अपराधी घटना को अंजाम देने से नहीं हिचकते.


उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से एक ओर जहां ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि  रविवार को भी  दरियापुर के कुछ ग्रामीण गुप्ता लखमिनियाँ बांध पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान बाइक सवार अपराधी आये और गांव का नाम पूछ पूछ कर लगभग 3 से चार लोगों को बेल्ट और ईट से पीट-पीटकर घायल कर दिए और इतना यही नहीं आगे भी मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.


इस घटना के बाद लोगोआक्रोश में आ गए और  विवश होकर  सड़क को जाम कर दिए. वहीं दूसरी तरफ सड़क जाम की खबर मिलते ही नयागांव थाना अध्यक्ष माधव कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचआक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और भरोसा दिलाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त  कार्रवाई की जाएगी.  तब जाकर लोग शांत हुए  और  धरना को समाप्त किया गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता