ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में 5 बच्चे के पिता को पड़ोसन से हुआ इश्क, बगल वाली के कारण घरवाली को मार दिया

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब घटना बेगूसराय जिले से सामने आई है. जहां एक पति ने पड़ोसन के प्यार में पढ़कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. अवैध संबंध के कारण हुई इस हत्या की जांच में पु

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : एक अजीबोगरीब घटना बेगूसराय जिले से सामने आई है. जहां एक पति ने पड़ोसन के प्यार में पढ़कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. अवैध संबंध के कारण हुई इस हत्या की जांच में पुलिस जुटी हुई है. आरोपी पति की तलाश जारी है. महिला की हत्या के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना इलाके की है. जहां पकड़ी गांव में 5 बच्चों के पिता को अपनी पड़ोसन से इश्क़ हो गया. जब यह बात उसकी पत्नी को मालूम हुई, तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया. पत्नी ने अपने पति को कई बार समझाया, लेकिन उसका पति पड़ोसन की प्यार में अंधा हो गया. उसने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मृतक महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बगा के रहने वाले अशोक महतो की बेटी रजनी देवी के रूप में की गई है. 


रजनी देवी की शादी  2004 में  पकरी गांव के रहने वाले मनोहर महतो के साथ हुई थी. शादी के बाद कई वर्ष तक उनका संबंध ठीक रहा. दोनों के 5 बच्चे भी हैं. आरोपी पति के ससुर अशोक महतो का कहना है कि पड़ोसन के साथ उसके दामाद का अवैध रिश्ता है. जिसका विरोध उनकी बेटी हमेशा करती थी. जिसके कारण कई बार पति ने उसके साथ मारपीट भी की. सोमवार की रात इस बात को लेकर फिर से झगड़ा हुआ इसके बाद पति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. 

बेगूसराय में 5 बच्चे के पिता को पड़ोसन से हुआ इश्क, बगल वाली के कारण घरवाली को मार दिया


मृतक महिला के पिता ने आगे बताया कि कई बार इसको लेकर अपने दामाद को समझाया लेकिन बार-बार हमेशा उसके साथ मारपीट और कहता रहता था. बीती रात मेरे दामाद और कुछ अन्य साथी मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी.  गांव के ही कुछ लोग हम लोग को सूचना दी कि आपकी बेटी की स्थिति सीरियस बनी हुई है. जब वे वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मृत अवस्था में उनकी बेटी पड़ी हुई है. उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. जिला अस्पताल में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पति और उसके घरवालों की तलाश जारी है.

बेगूसराय में 5 बच्चे के पिता को पड़ोसन से हुआ इश्क, बगल वाली के कारण घरवाली को मार दिया

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता