ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में कुख्यात क्रिमिनल का मर्डर, गैंगवार में अपराधियों ने मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. बडी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां आपसी गैंगवार में अपराधियों ने कुख्यात क्रिमिनल जटाहव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है.  बडी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां आपसी गैंगवार में अपराधियों ने कुख्यात क्रिमिनल जटाहवा का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले हुई कुख्यात अरविंद महतो की हत्या का अपराधियों ने बदला लिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक इस गैंगवार में एक अन्य शख्स भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के चकिया थाना इलाके की है. जहां सिमरिया के मल्हीपुर बिंद टोली दियारा में अपराधियों ने कुख्यात जटाहवा का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि आपसी गैंगवार में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले क्रिमिनल जटाहवा ने कुख्यात अपराधी अरविंद महतो का मर्डर किया था. जिसके बाद से अरविंद महतो के गैंग के लोग इसके पीछे लगे थे. पुलिस भी जटाहवा की तलाश में लगी हुई थी. 


गैंगवार की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. चकिया थाना प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 3 महीने पहले कुख्यात अरविंद महतो की जटाहवा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. आशंका जताई जा रही है बदला लेने के लिए ही अरविंद गैंग के अपराधियों ने इसका मर्डर किया है. फ़िलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की छानबीन की जा रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता