ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

माओवादियों ने डॉक्टर से मांगी 5 लाख रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

BEGUSARAI : जिले में नक्सल गतिविधि एक बार फिर से एक्टिव होते हुए नजर आ रही है. माओवादियों ने डॉक्टर से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. भाकपा माओवादी उत्तर बिहार मध्य जोनल कम

माओवादियों ने डॉक्टर से मांगी 5 लाख रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले में नक्सल गतिविधि एक बार फिर से एक्टिव होते हुए नजर आ रही है. माओवादियों ने डॉक्टर से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. भाकपा माओवादी उत्तर बिहार मध्य जोनल कमेटी की ओर से पत्र लिखकर रंगदारी मांगी गई है. पैसा नहीं देने पर उन्होंने अंजाम भुगतने की धमकी दी है.


मामला बेगूसराय जिले में एक चिकित्सक से पांच लाख रुपए की डिमांड कर माओवादियों ने सनसनी फैला दी है. भाकपा माओवादी उत्तर बिहार मध्य जोनल कमेटी की ओर से पत्र लिखकर चिकित्सक से पांच लाख रुपए 29 सितंबर तक देने को कहा गया. वरना इसका दुश्मनी निभाने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है.


शहर के पोखड़िया मोहल्ला स्थित वीणा नर्सिंग होम के संचालक सर्जन चिकित्सक डॉ. रामाश्रय सिंह  से माओवादी के नाम से पांच लाख रुपए की मांग के बाद चिकित्सक ने पुलिस में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई. नीमाचांदपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए डॉ. रामाश्रय सिंह ने कहा कि दमदमा में यमुना इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज का वह निर्माण करवा रहे थे. निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है. बताया कि निर्माण स्थल पर नाईट गार्ड के रूप में दमदमा के ही हरेराम पासवान और सुधीर पासवान काम करते हैं.


चिकित्सक ने कहा कि 21 सितंबर की रात तीन की संख्या में आए नकाबपोश ने नाईट गार्ड को धमकाते हुए उनके नाम का एक लिफाफा थमा दिया. बताया कि 22 सितंबर को जब उन्हें लिफाफा मिला तो उसमें एक पत्र था. भाकपा माओवादी उत्तर बिहार मध्य जोनल कमेटी के नाम से भेजे गए पत्र में पांच लाख रुपए की मांग उनसे की गई. कहा कि उपेंद्र नाम के आदमी से पत्र में संपर्क करने की बात कही गई. कहा कि पत्र में लिखा था कि पांच लाख रुपए नहीं देने पर दुश्मनी निभाने के लिए तैयार रहें. डॉक्टर ने बताया कि इस बाबत उन्होंने 25 सितंबर को पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करा दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता